पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrai News Rajasthan News University And Board Examinations Continue Overnight Power Cuts

यूनिवर्सिटी व बोर्ड की परीक्षाएं जारी, रातभर बिजली कटौती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान विश्वविद्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली निगम द्वारा रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहता है। जिससे चोर गिरोह भी सक्रिय हो रहा है। बिजली निगम कार्यालय सिकराय, सिकंदरा एवं गीजगढ़ एईएन कार्यालयों के अधीनस्थ 139 से अधिक राजस्व गांवों में बिजली निगम द्वारा रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। जिससे रात भर गांव व ढाणियों में अंधेरा छाया रहता है। जिससे रात को ट्रांसफार्मर व मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो रहे हैं। वहीं बिजली कटौती से देर रात व अलसुबह परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा दिन में भी गांवों में घंटों बिजली गुल रहती है। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

कृषि ब्लॉक दिन
का तो रात को नहीं आती बिजली


बिजली निगम द्वारा फसल सिंचाई के लिए थ्री फेज आपूर्ति दी जाती है। जिसके लिए एक सप्ताह दिन व दूसरे में रात का ब्लॉक निर्धारित है। जीएसएस के अधीन गांवों के हिसाब से फीडर बंटे हुए हैं, जिनमें यदि दिन का
ब्लॉक है तो रात को बिजली कटौती की जाती है। यदि रात का ब्लॉक है वहां दिन में कटौती
होती है।

खबरें और भी हैं...