- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Wash Hands Properly Corona Will Not Even Come Close
ठीक से हाथ धोओ, करीब भी नहीं आएगा कोरोना
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को नर्सिंग स्टूडेंट्स ने रैली निकाली। इस दौरान आरटीओ कार्यालय के बाहर, सरकारी अस्पताल, डीओआईटी, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, गांधी सर्किल, रेलवे स्टेशन, सूचना केन्द्र के वाचनालय में लोगों को सेंसेडाइज किया गया।
नर्सिंग छात्राओं ने लोगों को ये पंफलेट बांटे और कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। सीएमएचओ डॉ पीएम वर्मा ने कोरोना के प्रति फैल रहे भ्रम को दूर करने के लिए बचाव के तरीके बताए। डॉ वर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी व्यक्ति इस वायरस से पीडित नहीं पाया गया है, लेकिन इस स्थिति को बनाए रखने के लिए लोगों को करना बहुत ही जरूरी है। यदि दिन में कई बार गर्म पानी पिया जाए, विटामिन सी का सेवन किया जाए और दिन में 5-6 बार साबुन से ठीक तरीके से हाथ धोए जाएं तो वायरस करीब भी नहीं आएगा। उन्होंने हाथ धोने के सही तरीका भी बताया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ सुभाष बिलोनिया ने कोरोना वायरस और कोविड-19 में फर्क बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना एक वायरस है और इससे फैलने वाली बीमारी का नाम कोविड-19 है। खांसी, जुकाम और बुखार इसके लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि मास्क की जरूरत चिकित्सा कर्मियों को और जो लोग इससे प्रभावित हैं उन्हें है। अन्य लोगों को मास्क की जरूरत नहीं है।
दौसा में एक भी मरीज नहीं
एपिडोमोलोजिस्ट डॉ मुकेश बंसल ने बताया कि जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना से पीडित नहीं है। 10 लोग ऐसे हैं जिन्हें उन्हीं के घर में आईसोलेट किया गया था, इनमें से पांच लोग 28 दिन पूरे कर चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब केवल पांच लोग उन्हीं के घरों में आईसोलेट हैं। आईसोलेशन पूरा होने के बाद इनके भी पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की जांच के लिए अलग से विंग बनाई गई है, जहां इन लक्षणों से युक्त मरीजों की जांच की जा रही है। इस विंग में अलग से फिजीशियन चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।
दौसा| कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करती नर्सिंग छात्राएं।