- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Water Wasted Due To Pipeline Breakdown Marsh In Market Blocking The Way
पाइप लाइन टूटने से पानी व्यर्थ बहा, बाजार में दलदल, रास्ता अवरुद्ध
नई मंडी रोड दुर्गा मंदिर के आगे सीसी सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। वहीं बाजार में दलदल होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। सड़क बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई। वहीं लोगों के मकानों व दुकानों के नल कनेक्शनों के पाइप भी टूट गए। इससे बाजार में पानी बहने लगा। पानी भरने से मिट्टी में दलदल हो गया, जिसमें लोगों के वाहन फंस गए और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी हुई। सुबह पानी की सप्लाई शुरू होने पर रास्ता अवरुद्ध हो गया। दुकानदारों व नागरिकों ने पानी व्यर्थ बहने की सूचना जलदाय विभाग के कार्यालय में दी, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। एेसे में लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हुई। शहर का प्रमुख मंदिर होने के कारण सुबह सैकड़ों दर्शनार्थी अधिकारियों को कोसते
नजर आए।
दौसा| दुर्गा मंदिर के सामने सड़क निर्माण के दौरान लाइन टूटने से अवरुद्ध रास्ता।