क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
मालावास किक्रेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपन किक्रेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता तथा उप विजेता रही टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व नगद पुरस्कार दिए। क्लब के कप्तान रामवतार मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से 18 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें गण्डरावा की टीम विजेता तथा सिकराय की टीम उप विजेता रही।
विजेता टीम को 7100 रुपए नगद व शील्ड व उपविजेता टीम को 3100 रुपए नगद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच प्रभुदयाल मीणा ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी को विजेता खिलाड़ियों से सीख लेकर आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए। नवलकिशोर मीणा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेल भी बहुत जरूरी हैं। सहायक अभियंता जलदाय विभाग पप्पूलाल मीणा ने कहा कि इस तरह कि प्रतियोगिता अयोजित होने से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। इस दौरान रामकरण धेंगड़ा, हेमराज मीणा, सतीश कुमार मीणा, महेन्द्र मीणा, सीताराम मीणा थे।
दौसा ग्रामीण| विजेता टीम को शील्ड देते अतिथि।