पापड़दा| जौंण के एक खेत में पालक व प्याज के पौधों पर जमी ओस।
कार्यालय संवाददाता | दौसा
जिले में सर्दी की दस्तक के साथ ही पेड़ पौधों व घास फूस पर ओस जम गई है।
सीजन में पहली बार पत्तियों व छप्परों पर बर्फ की बरत दिखाई दी है। ग्रामीण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर सोमवार रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व मंगलवार को दिन में अधिकतम 25 डिग्री रहा। गांवों में पारा 8 डिग्री के आस पास चले जाने से ओस जम गई। सर्दी से लोगों की दिनचर्या बदल गई। लोग गर्म कपड़े पहकर, मफलर-टोपे लगाए रहे। दिन में भी सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रही।
पापडदा| सर्दी की दस्तक के साथ अब लोगों की दिन चर्या भी बदल गई है। दो दिनों से क्षेत्र में ठंडक का एहसास होने से लोगों के जहां पहनावे व खान-पान में बदलाव आ गया है, वहीं फसलों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। किसानों का कहना है कि सर्दी कम पड़ने से फसलें कमजोर हैं। सर्दी बढ़ने पर ही गेंहू, सरसों, चना व जौ की फसलों में वृद्धि होगी।
पापड़दा| ग्राम जौंण में खेत में पौधों पर जमीं ओेस की बूंदें।