पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Women39s Honor And Women39s Power Program Organized

नारी सम्मान व नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब कोहिनूर की ओर से महिला दिवस पर नारी सम्मान व नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष आयुषी विजय ने बताया कि कार्यक्रम में गोद लिए गांव चीमापुरा में 21 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सुनीता विजय ने कहा कि नारियों को भी समानता का अधिकार है साथ ही अपनी गरिमा का भी ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। क्लब द्वारा महिला दिवस के साथ-साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सचिव दीपशिखा शर्मा, संतोष सेठी, लक्ष्मी व्यास, बबीता विजय, गायत्री सेठी, प्रीति सेठी, अंजु सेठी, ममता शाहरा, सुनीता शाहरा, राखी महरवाल, सीमा जायसवाल मौजूद थी।

महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सजग रहें

दौसा| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। संत सुंदरदास स्मारक पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा एवं महिला अधिवक्ता नीलम शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए बने विभिन्न कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। नीलम शर्मा ने बताया कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति लड़ेंगी नहीं तब तक उन पर जुल्म होते रहेंगे। उन्होंने महिलाओं को बालिका शिक्षा, एसिड अटैक से पीडित महिलाओं, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी दी गई।

बांदीकुई| लायंस क्लब के नारी सम्मान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...