युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
सदर थाना इलाके के ग्राम हिंगोटिया में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक शादी शुदा था तथा उसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना लगते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार हिंगोटिया निवासी सुरेन्द्र कुमार महावर रात को भोजन करके अपने टीन शैड से बने कमरे में जाकर सो गया। सुबह नहीं उठा तो परीजनों ने किवाड़ खोलकर देखा तो सुरेन्द्र कुमार टीन शैड रोकने के लिए कमरे में लगाई बल्लियों पर फंदे से झूलता दिखाई दिया।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के छोटे भाई जितेन्द्र कुमार पुत्र हुकमचन्द महावर ने थाने में अपने भाई द्वारा स्वयं आत्म हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।