- Hindi News
- National
- Balaji Mahendipur News Rajasthan News Youth Protests In Case Of Threat To National President Thikariya
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठीकरिया को धमकी मामले में युवाओं ने जताया विरोध
शराब मुक्त अभियान से जुडे लोगों ने गुरुवार को गुर्जर सीमला मे जिला आबकारी अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताते हुए शराब मुक्त अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध जता रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि शराब मुक्त अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल. ठीकरिया द्वारा देर रात तक शराब ठेका खुलने की सूचना जिला आबकारी अधिकारी को देने पर आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई करने की जगह शराब ठेकेदारों को ठीकरिया के नम्बर दे दिए जिस पर शराब ठेकेदारों ने अलग अलग नम्बर से जान से मारने की धमकी दी जिससे आहत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठीकरिया ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर ने शराब मुक्त अभियान से जुड़े युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल. ठीकरिया को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व ठीकरिया को सुरक्षा देने की मांग की है। इस दौरान लोकेश खटाणा, सोनू बौहरा, कमल सिंह, महेश हींगवा, हरीश सहित अनेक युवा मौजूद रहे।