- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News 10th Board Exam Begins 26 Students In Sarmathura
10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, सरमथुरा में 26 विद्यार्थी रहे गैर हाजिर
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबिल के अनुसार शुरू हो गई। कस्बा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कन्या स्कूल, राउमावि व वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में परीक्षा सेंटर बनाए हैं। पहले दिन तीनों सेंटरो पर 1103 बच्चों में से 26 बच्चे अनुपस्थित रहे। कस्बे के राउमावि में 531 बच्चों में 16 बच्चे, राउमाबावि में 330 बच्चों में से 4 बच्चे और वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में 242 बच्चों में से 6 बच्चे अनुपस्थित रहे।