पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News 11 Quintal Gulal Blew Up In Dauji39s Huranga Holi Festival Concluded

दाऊजी के हुरंगा में उड़ा 11 क्विंटल गुलाल, होली उत्सव का हुआ समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रज में आठ दिन से चल रहा होली उत्सव बुधवार को दाऊजी के हुरंगा के साथ संपन्न हो गया। बुधवार को दाऊजी में हुरंगा की अनूठी परंपरा निभाई गई। इस मौके पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने होली खेली। इस मौके पर महिलाओं ने कोड़े मारे और पुरुषों ने महिलाओं पर रंग फेंका। ब्रज की होली भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित है, वहीं, दाऊजी का हुरंगा उनके बड़े भाई बलदेव जी पर केंद्रित है। हुरंगा में पुरुष गोप समूह को महिलाएं गोपिका स्वरूप द्वारा प्रेम से भीगे पोतने (कोड़ों) की मार नंगे बदन पर खाते हैं। नंगे बदन पर कोड़ों की मार देखने के लिए यहां हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालु उमड़े। दाऊजी के हुरंगा को ब्रज की होली का मुकुट मणि माना जाता है। बुधवार को हुरंगा सुबह 12 बजे से शुरू हुआ। हुरंगा खेलने के लिए ब्रज की गोपिकाएं परंपरागत लहंगा-फरिया व आभूषण पहन कर झुंड में मंदिर के विभिन्न द्वारों से होली गीत गाते हुए आईं। मंच पर श्रीकृष्ण, बलराम सखाओं के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे।

एसपी कच्छाव और कलेक्टर ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

धौलपुर| शहर में जहां होली के बाद सन्नाटा पसरा हुआ था, वहीं पुलिस लाइन में सुबह से ही डीजे की धुन पर रसिया गाने बज रहे थे और पुलिस कर्मी अबीर-गुलाल से लाल-पीले दिख रहे थे। लेकिन भाई दूज पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की होली उस समय और रंग चढ़ गया, जब एसपी मृदुल कच्छावा और जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल पहुंचे और कर्मियों के साथ रसियो गानों पर डांस करने लगे। हालांकि दोनों अधिकारियों को डांस करते देख पुलिस कर्मी जब रूके तो जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल बोले त्यौहार में कोई अधिकारी नहीं है। हम सब एक समान भाई है। त्यौहार में खुशियां तभी बनती हैं, जब सभी एक साथ त्यौहार मनाए। इसके बाद जवानों ने भी अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक जमकर डांस किया और होली की खुशियां मनाई।

भरतपुर/मथुरा. दाउजी मंदिर में आयोजित हुरंगा में उमड़ा जनसैलाब।
खबरें और भी हैं...