- Hindi News
- National
- Saipau News Rajasthan News 2 Men Arrested For Possessing Illegal Weapons
अवैध हथियार रखने के आरोप में 2 जने गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ विजयकुमार सिंह के निकट सुपरीवीजन मे वांछित अपराधियों की धरपकड एवं अवैध हथियारो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुये पंकज पुत्र धर्म सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम कंचनपुर थाना कंचनपुर को रहल रोड शराब के ठेके के पास से एवं बंटी पुत्र दीवान सिंह जाति गुर्जर निवासी सौंहा थाना कंचनपुर को सौंहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 02 अवैध देशी कट्टे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। मुल्जिमान पंकज व बंटी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान व अवैध हथियार के सम्बंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सैंपऊ.अवैध हथियार रखने के दोनों आरोपी।