- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News 25 Of 68 Districts And 8 Out Of 11 Contracts In The City Opened In The Names Of Women
जिले के 68 में 25 और शहर के 11 ठेकों में से 8 की लॉटरी महिलाओं के नाम खुली
शराब ठेका और शराब बंदी को लेकर सबसे आगे मोर्चा खोलने वाली रही महिलाएं ही शराब की दुकानों की मालकिन बन रही हैं। धौलपुर जिले की कुल 68 शराब की दुकानों में 25 महिलाएं के नाम लाॅटरी निकली है। जिसमें शहर की 11 दुकानों में भी 8 दुकानों की लॉटरी महिलाओं की नाम खुली।
बड़ी बात है कि इस बार सबसे खास यह रहा कि लॉटरी में अधिकांश उनकी दुकानें निकली हैं, जिन्होंने पहली बार शराब कारोबार में आने की सोची है या फिर पहली बार लाटरी डाली है। गुरूवार को आबकारी बन्दोबस्त वर्ष 2020-2021 के लिए देशी मदिरा कम्पोजिट एवं विदेशी मदिरा की खुदरा दुकानों के लिए गुरूवार को ऑनलाईन आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें जिले में 11 अंग्रेजी एवं बीयर की दुकानों के लिए आवेदन किए गए जिसमें से आठ दुकानें महिलाओं के नाम खुली है। वही जिले में 57 देशी मदिरा की दुकानों में भी 18 महिलाओं के नाम है। नगर परिषद के मेला ग्राउन्ड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने लॉटरी निकाल दुकानों का चयन किया। जिसमें बाड़ी नगर पालिका क्षेत्र में 3 एवं नगर परिषद धौलपुर मे दो जोन बनाए गए। प्रत्येक जोन मे 4-4 दुकानों का लॉटरी द्वारा आवंटन किया गया।
देशी मदिरा कम्पोजिट के लिए 57 समूहों का लॉटरी द्वारा चयन किया गया। देशी एवं विदेशी मदिरा के लिए रिजर्व रखे गए आवेदकों का चयन लॉटरी द्वारा किया गया। जिला आबकारी अधिकारी तपेश जैन ने बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा के लिए 3 हजार 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिनका लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है। इस अवसर जिला आबकारी अधिकारी तपेश चंद जैन,सहायक आबकारी अधिकारी राणा प्रताप सिंह, अरूण अग्रवाल
आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी बृजमोहन सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
धौलपुर. शराब की दुकान के लिए लॉटरी निकालते अधिकारी।