पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News 3 Thousand Anganwadi Workers Have Not Received Honorarium Since Last 5 Months

पिछले 5 माह से 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं बोली- हमारा तो होली का त्यौहार भी इस बार हो गया फीका

धाैलपुर| महिला दिवस पर देश भर में महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें की गईं और महिलाओं को तमाम प्रकार के लाभ देने की बाते बताई गईं, लेकिन जिले की आंगनबाड़ी से जुड़ी 3 हजार महिलाओं की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी महिलाओं का कहना है कि उन्हें 5 महीने से मानदेय नहीं मिला है। पोषाहार राशि का भुगतान नहीं किया गया। यही नहीं जिस किराए के भवन में वे आंगनबाड़ी केंद्र चला रही हैं, उसका भी किराया नहीं दिया गया है। एेसे में उनके सामने अब आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो गया है। महामंत्री सरिता बंसल ने कहा कि आंगनबाडी कर्मचारी संघ ने परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धौलपुर के द्वारा निदेशक समेकित बाल विकास विभाग जयपुर को मांग पत्र दिया गया है। मांग पत्र में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा आशा सहयोगिनयों के लम्बित मानदेय का भुगतान कराने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का पोषाहार का भुगतान अाैर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के एरियर के भुगतान की मांग की गई है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शिवदयाल शर्मा ने कहा कि अगर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का भुगतान जल्दी नहीं किया गया तो आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
खबरें और भी हैं...