- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News 42 Thousand Rupees Accused Of Robbing With Salesmen Caught With Weapons
सेल्समैन से 42 हजार रुपए लूट का आरोपी हथियार सहित पकड़ा
तीन महीने पूर्व का है मामला, गैस एजेंसी पर कार्यरत है पीड़ित युवक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
धौलपुर| एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और एएसपी राजेन्द्र वर्मा के सुपरवीजन में कोतवाली थाना पुलिस ने लूट के तीन माह पुराने मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया है कि 31 दिसम्बर को शहर से शिवेन गैस एजेन्सी के सेल्समेन राजेन्द्र उर्फ गुड्डू सिंह से दो बाइक सवार 42670 रुपए बैग सहित लूट कर ले गए। जिस पर थाना कोतवाली पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एवं आरोपी की तलाश शुरू की गई।
कोतवाली थाना प्रभारी रमेश तंवर ने मय पुलिस टीम के इस घटना के मुख्य आरोपी प्रद्युमन उर्फ प्रध्यु पुत्र भगवानदास नाई निवासी भामतीपुरा को मय एक अवैध देशी पिस्टल के गिरफ्तार किया है। इस मामले के अन्य आरोपी रामपाल पुत्र शिवसिंह जाट निवासी मोहन नगर धौलपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पीसी रिमांड पर चल रहा है और जिससे घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।