- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News 7 Lakh Rupees Reception Room To Be Built In Saramathura Police Station
सरमथुरा थाने में 7 लाख रुपए से बनेगा स्वागत कक्ष, फरियादियों को बैठने की सुविधा मिल सकेगी
कस्बा के पुलिस थाना में बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा के प्रयासों से फरियादियों के बैठने के लिए स्वागत कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक ने विधायक निधि से सात लाख की राशि स्वीकृत कर स्वागत कक्ष निर्माण कराने की स्वीकृति दी थी। रविवार को बसेड़ी विधायक बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा, एसडीएम लाखनसिंह गुर्जर, थानाप्रभारी धर्मसिंह व सरपंच जलालुद्धीन खां ने विधि विधान से भूमि पूजन कर स्वागत कक्ष के निर्माण की आधारशिला रखी।
बसेड़ी विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को स्वागत कक्ष की खाशियत बताते हुए कहा कि अधिकांश पुलिस थाना में फरियादियों को बैठने के लिए कोई इंतजाम नही होते है। पीडित इधर-उधर भटककर दलालों के चंगुल में फंस जाता है। लेकिन उन्होंने फरियादियों की समस्या को देखते हुए सरमथुरा पुलिस थाना में स्वागत कक्ष का निर्माण कराने का निर्णय किया है। स्वागत कक्ष में निर्माण होने से फरियादियों को बैठने के लिए स्थान मिलेगा वही अधिकारी तैनात रहकर फरियादियों की समस्याएं सुन सकेगे।
इसी प्रकार विधायक ने सरमथुरा के लोगो की समस्या देखते हुए बस स्टैंड निर्माण कराने के लिए 3.38 लाख की राशि स्वीकृत की है। विधायक ने कहा कि सरमथुरा में बस स्टैंड का अभाव होने के कारण यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने एसडीएम लाखनसिंह गुर्जर को बस स्टेंण्ड के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने स्वागत कक्ष की खाशियत बताते हुए कहा कि स्वागत कक्ष का निर्माण होने के बाद फरियादियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलने लगेगी। विधायक ने कहैंया पैलेस में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी तथा समाधान करने का आश्वासन दिया।
सरमथुरा. स्वागत कक्ष का भूमि पूजन करते विधायक।