- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News A Fire In A Tea Bag Caused By A Cylinder Leak
सिलेंडर लीक होने से चाय की थड़ी में लगी आग
धौलपुर। जिला अस्पताल के पास चाय की थड़ी में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। चाय की थड़ी में आग को देख अस्पताल के पास लोगों की अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग को बुझाने का भी प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद लोगों की सूचना पर अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चाय की थड़ी लगाने वाली पीडि़ता शाहिदा बेगम ने बताया कि आग से उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीडि़ता शाहिदा बेगम ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने उसकी चाय की थड़ी की दुकान है। चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।