पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Aadhaar Card Operator Will Also Enroll At Home

नवजात का भी बनेगा आधार कार्ड ऑपरेटर घर जाकर करेगा नामांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल जिले में 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार नामांकन के लिए सीईएलसी आधार केन्द्रों का शुभारम्भ किया। इस माैके पर उन्हाेंने गौरव सिंह, शैलेन्द्र सिंह तथा योगेश को आधार नामांकन के लिए टेबलेट प्रदान किए। कलेक्टर ने आम जन से अपील की कि वे अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों का आधार नामांकन जरूर कराएं। जिले के सीईएलसी अाॅपरेटर जल्द ही घर-घर जाकर आधार नामांकन का कार्य करेंगे जिससे बच्चों के माता पिता को आधार नामांकन के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। इन केन्द्रों पर सर्वप्रथम सहायक प्रोग्रामर शिव कुमार शर्मा ने अपने 4 माह के पुत्र का आधार नामांकन करवाया। कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले में 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार नामांकन काफी कम है। इसे देखते हुये सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग द्वारा बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए आधार केन्द्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। आधार केन्द्रों को टेबलेट राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। उक्त टेबलेट के माध्यम से 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार नामांकन किया जा सकता है। आधार नामांकन के लिए बच्चे के माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। जिले में अब तक कुल 52 सीण्ईण्एलण्सीण् आधार केन्द्र के लिये ऑपरेटर यूआईडीएआई द्वारा एप्रूव्ड किये जा चुके है। जिन्हें आधार नामांकन किट निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त 25 और मशीनों को यूआईडीएआई द्वारा अप्रुव्ड किया गया है जिनके लिये ऑपरेटरों की तलाश की जा रही है। यदि ऑपरेटर नामांकन कार्य करना चाहते है तो ई मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।

धौलपुर. अाॅपरेटर काे टेबलेट देते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...