पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News All The Teachers Come To The College On Time To Complete The Exam Meena

परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी वीक्षक समय पर कॉलेज आएं : मीना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धाैलपुर| राजकीय कन्या काॅलेज में 14 मार्च से होने जा रही महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए वीक्षकों को निर्देश देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रभारी डाॅ. पीके सिंह ने वीक्षकों को परीक्षा में पारदर्शिता अपनाने तथा काॅलेज की पूर्व स्थापित गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यालय अधीक्षक मनीष कुमार मीना ने बताया कि किस प्रकार से उत्तर पुस्तिका मंें विभिन्न प्रविष्टयों का इन्द्राज करना है तथा अनुपस्थित परीक्षार्थियोे को दर्शाना है। लेखाधिकारी महेश कुमार अग्रवााल ने भी बैठक में उपस्थित वीक्षकों को भी परीक्षा के बारे में निर्देश दिए। प्राचार्य हरिदास मीना ने वीक्षकों को समय पर आने का आग्रह किया। बैठक में महाविद्यालय के परिवार के अतिरिक्त बाहर से आमंत्रित वीक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...