- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News Angai Defeated Gumtbari39s Team By 46 Runs
आंगई ने गुमटबाड़ी की टीम को को 46 रन से हराया
आंगई । सरमथुरा उपखंड के गांव आंगई में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को आंगई की टीम ने बाड़ी की गुमट टीम को 46 रनों से हरा दिया। पहले खेलने उतरी कस्बा आंगई की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए। इसके जवाब में बाड़ी गुमट की टीम 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भूपेंद्र ने 42 रन बनाकर 2 विकेट लिए। भूपेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
बजरंग क्लब के कैप्टन मोनू जादौन ने भूपेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया। वहीं दूसरी पारी में डोमई और उमरेह की टीम में मैच हुआ जिसमें उमरेह की टीम ने 12 ओवर में 124 रन बनाए। वहीं डोमई 71 रन पर ऑल आउट हो गई। तीसरी पारी में नयापुरा और भवनपुरा के बीच मैच हुआ नयापुरा की टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए वहीं भवनपुरा की टीम ने 115 रन बनाकर मैच जीता।