पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News Anganwadi Assistant Appointed In February 2013 Retired In 7 Years

आंगनबाड़ी सहायिका की फरवरी 2013 में नियुक्ति, 7 साल में ही कर दिया सेवानिवृत्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिकाॅर्ड की जांच करके ही पता चलेगा कि सहायिका ने ड्यूटी जॉइनिंग के समय अपनी उम्र के क्या दस्तावेज लगाए थे। विभाग के आदेशानुसार सेवानिवृत्ति हो चुकी हैं।
रंजना देवी, महिला पर्यवेक्षक, करणपुर

करणपुर (करौली)| महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।आंगनबाड़ी सहायिका रेशम बाई मीना को उसके विभाग ने 43 साल की उम्र में ही 17 साल की और शेष बची नौकरी पूरी होने से पहले ही 60 साल की होने का हवाला देकर सेवानिवृत्ति करने के आदेश जारी कर दिया। आदेश पढ़ते ही सहायिका की पैरो तले की जमीन खिसक गई और अपने दस्तावेजों को लेकर चक्कर लगा रही है। वह बोली कि मैं तो अभी 43 साल की हुई हूं। मेरे पिता की भी 60 साल की उम्र नहीं हुई। करणपुर मंे 29 फरवरी को महिला पर्यवेक्षक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उसमें जब कानरदा निवासी सहायिका रेशम बाई मीना की कार्यकर्ता द्वारा अपनी उपस्थिति रिपोर्ट बैठक में दी गई तो उन्होंने रिपोर्ट लेने से इंकार कर दिया और उन्हें विभाग से सेवानिवृत्ति होने का हवाला दिया। आंगनबाड़ी सहायिका रेशम बाई मीना ने मंडरायल कार्यवाहक सीडीपीओ कन्हैया लाल वर्मा को आवेदन सौंप कर जन्म तिथि सही करने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...