- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Announced To Upgrade College And Hospital Expressed Happiness
कॉलेज और अस्पताल अपग्रेड करने की घोषणा पर ने जताई खुशी
सरमथुरा | शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरमथुरा की बैठक ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामलखन मीणा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बौ. महाबीरसिंह शर्मा थे। मुख्यमंत्री द्वारा सरमथुरा, बसेड़ी को नगर पालिका का दर्जा, सरमथुरा में महाविधालय, चंबल लिफ्ट परियोजना स्वीकृत करने सहित सरमथुरा, बसेड़ी अस्पतालों को अपग्रेड करते हुए सरमथुरा से झिरी तक 20 किमी सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की घोषणा होने से सरमथुरा व बसेड़ी में विकास के नए आयाम स्थापित होगे। इसी प्रकार बसेड़ी में ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य लाखनसिंह खिडौरा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
धौलपुर | एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में धौलपुर जिले को सौगात मिलने पर एक-दूसरे को मिठाई बांटीं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि सरमथुरा और बसई नबाब में नए महाविद्यालय खोलने अाैर राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर और राजकीय महाविद्यालय बाड़ी को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने, राजकीय महाविद्यालय बाड़ी में अब कला वर्ग के साथ साथ विज्ञान वर्ग खुलने, राजकीय महाविद्यालय बाड़ी और राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर के पीजी में क्रमोन्नत होने से छात्राएं स्नातकोत्तर की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगी।
बसई नवाब | सीएचसी को 50 बेड करने एवं उच्च शिक्षा के लिए बसई नवाब में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा से लोगों में खुशी है। लोगों का कहन है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत होने पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं अब क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनका कहना है कि क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं कुछ अभिभावक बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते ही नही थे। लेकिन अब कॉलेज खुलने से उनकी पढ़ाई की राह आसान होगी।