- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Artists Gave A Message To Teach Girls In Bhajan Jikdi Held In Manjhi
मांझी में हुए भजन जिकड़ी में कलाकारों ने बालिकाओं को पढ़ाने का दिया संदेश
क्षेत्र के गांव मांझी में समस्त ग्राम वासियों की ओर से बघेल बगीची पर भजन जिकड़ी दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेंद्रसिंह थे। विशिष्ट अतिथि रूपसिंह लुहासा, सुमरनसिंह, निर्भयसिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों ने मां सरस्वती एवं गणेश वंदना गाकर की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की धरोहर है। हमारी संस्कृति पूरे विश्व भर में विख्यात है। तदोपरान्त गायक कलाकारों ने बारी-बारी ने ऐतिहासिक, पौराणिक, देशभक्ति पर भजन गाकर श्रोताओं को आनन्दित कर दिया।
गायक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने एवं बालिका शिक्षा पर जोर देने का संदेश दिया। गायक कलाकारों ने संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाए। अगर बालिकाएं उच्च शिक्षित हाेंगी तो आने वाली पीढी अनपढ़ नहीं रह सकेगी। इसलिए बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कराए। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर महेन्द्र फौजदार, राजेन्द्र, गिर्राज बघेल, हुकम, विजयराज, विष्णु, प्रकाश, प्रथ्वी, गंगाराम आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
नदबई.भजन जिकडी दंगल में मौजूद लोग।