पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News Badi Pamo Alias Pramod Of Badi Police Station Arrested

बाड़ी थाने का बदमाश पम्मो उर्फ प्रमोद गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर| एसपी के निर्देशन व एएसपी राजेन्द्र वर्मा एवं सीओ बाड़ी राजेन्द्र सिंह डागुर के सुपरवीजन मे चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना बाड़ी पुलिस को थाना इलाके के टॉप-10 सक्रिय बदमाश स्थाई वारण्टी प्रमोद को पकड़ने में सफलता मिली है। पिछले दिनों अपराध गोष्ठी में एसपी मृदुल कच्छावा ने थानाधिकारियों एवं सीओ को थाना व सर्किल स्तर पर टॉप-10 सक्रिय बदमाशों की सूची बना कर उनकी धडपकड के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को बाड़ी कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में बाडी पुलिस ने थाना इलाके के टॉप-10 सक्रिय बदमाश स्थाई वारण्टी पम्मो उर्फ प्रमोद पुत्र मोहन सिंह खटीक निवासी किरी मौहल्ला को किरी मौहल्ला से गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं...