- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News Bharatpur City Will Get Uninterrupted Power Supply
भरतपुर शहर को मिलेगी निर्बाध बिजली सप्लाई
भरतपुर| होली पर्व पर लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड ने विशेष टीमें तैनात की हैं। ये टीम फॉल्ट आदि की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचकर बिजली सप्लाई दुरुस्त करेगी। इसके अलावा जेवीवीएनएल ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए अलग-अलग पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बीईएसएल के पीआरओ एसपी सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान बिजली सप्लाई ठप होने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। टीम संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर फॉल्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करेगी।