पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saipau News Rajasthan News Bike Collided With Stray Animal Three People Injured

आवारा जानवर से टकराई बाइक, तीन लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोरावर बाबा की जात करने के लिए जा रहे तीन बाइक सवार क्षेत्र के माकरा गांव के पास सड़क मार्ग पर बने मोड़ पर आवारा जानवर से टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलाें काे एंबुलेंस 104 के पायलट नीरज पाराशर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ पर भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राकेश पुत्र तोताराम जाटव निवासी बड़ैया ताजपुरा तथा उसके दो साथी राजेंद्र तथा शोभाराम जाेरावर बाबा की जात करने के लिए बाइक पर जा रहे थाे। इसी दाैरान मांकरा माेड़ पर सड़क पर बाइक के सामने आवारा मवेशी आ गया। जब तक बाइक सवार संभल पाते तब तक उनकी बाइक जानवर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। इनमें राकेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है जहां उसका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...