स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल
सैंपऊ| चौराहे के पास स्कॉर्पियो ने खड़ी बाइक सवार को टक्कर मार दी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। रूपवास थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी गुरदीप जाटव दुर्घटना में घायल हुआ है पीड़ित ने बताया कि वह प|ी राजकुमारी तथा बेटे सोनू के साथ बाइक से चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर रुका था, तभी पीछे की ओर से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी।