- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News By Printing Criticism With Positive News We Get A Measure Of Improvement Collector Jaiswal
सकारात्मक समाचार के साथ आलोचना छापने से हमें मिलता है सुधार का माैका : कलेक्टर जायसवाल
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट शाखा धौलपुर द्वारा स्थानीय भार्गव वाटिका में फूलों से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कलेक्टर राकेश जायसवाल, एसपी मृदुल कच्छावा, महंत कृष्णदास जिलाध्यक्ष गोपेश पचौरी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस माैके पर अतिथियाें ने रामनाथ गोयल, वेद प्रकाश, एसके मंगल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान हुअा। कलेक्टर ने कहा कि होली का पर्व प्रेम भाईचारे को दर्शाता है इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। उन्हाेंने कहा कि धाैलपुर में एेसे अायाेजन पत्रकाराें के बीच हाेते रहने चाहिए। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई अाैर नरेश एंड पाटीर् ने हाेली के गीत गाए। कलेकटर ने इस माैके पर आव्हान किया कि नकारात्मक समाचार छापने के साथ साथ सकारात्मक समाचार भी छापें। जिससे लोगों को उपयोगी सूचनाएं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। वहीं नकारात्मक समाचार छापने से हमें अाैर सुधार का माैका मिलता है। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाते हुए समाज के प्रति कर्तव्यों की पालना करें।
धौलपुर. हाेली मिलन काे संबाेधित करते कलेक्टर व एसपी