- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Chambal Gravel Filled Tractor Trolley Caught One Arrested
चंबल बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी, एक गिरफ्तार
पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ प्रतिबंधित चंबल बजरी के परिवहन पर रोकथाम के लिए कार्यवाही करते हुए चंबल बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। शनिवार को थानाधिकारी थाना सदर बाबूलाल के नेतृत्व में थाना पुलिस ने चंबल बजरी परिवहन पर कार्यवाही करते हुए अवैध चंबल बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर को मय ट्रॉली जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने अटल सेवा केन्द्र कासिमपुर के पास से एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को चंबल बजरी से भरी पाये जाने पर जब्त कर चालक मदनसिंह पुत्र टीकम सिंह जाति ठाकुर निवासी कूंकरा थाना सैंपऊ को गिरफ्तार किया है।