चिलाचाैंद ने सुनकई की टीम को 12 रनों से हराया
सरमथुरा उपखण्ड के गांव आंगई में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को मैच खेला गया। कमेटी अध्यक्ष मोनू सिंह जादौन एवं छोटू सिंह परमार ने बताया कि आज प्रथम पारी में चिलाचौंद और सुनकई के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें चिलाचौंद ने 12 ओवर में 109 रन बनाए जब के सुनकई ने 97 रन बनाए, दूसरी पारी में मड़ासिल और भिंडीपुरा के बीच मैच हुआ। जिसमें मड़ासिल ने 12 ओवर में 135 रन बनाए। जबकि दूसरी टीम भिंडीपुरा ने134 रन पर ऑल टीम आउट हो गई। जबकि तृतीय पारी में बाड़ी टाइगर कल्ब और हेमन्तपुरा के बीच मैच हुआ, जिसमें बाड़ी ने 12 ओवर में 95 रन बनाए। वहीं दूसरी टीम हेमन्तपुरा 94 रन पर ऑल टीम आउट हो गई।
आंगई. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि।