पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaki News Rajasthan News Collector And Sp Inspected Polling Booths And Directed Officials To Be Vigilant

कलेक्टर और एसपी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और एसपी हैदर अली जैदी ने पंचायत चुनाव के तहत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को पंचायत चुनाव के तहत जिला कलेक्टर नथमल डिडेल व एसपी हैदर अली जैदी ने ग्राम पंचायत रसिया, दुंदावल व सुंदरावली स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर छाया,पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बीएलओ से मतदान केन्द्रों तक रास्तों के आवागमन की स्थिति एवं छाया,पानी व रोशनी संबंधी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी डीग बुगलाल मीणा, एसडीएम मुनीदेव यादव, सीओ सत्यप्रकाश मीणा आदि मौजूद थे।

जुरहरा। रविवार को होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर सहित एसपी ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा बीएलओ सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि रविवार को होने वाले पंचायत चुनावों में भरतपुर जिले की 32 पंचायतों में सरपंच एंव वार्ड पंचों के चुनाव होने है जिनमें कामां पंचायत समिति की 15 पंचायतों एंव नगर पंचायत समिति की 17 पंचायतों में मतदान होना है। चुनावों को मद्देनजर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया है। मतदाताओं से उन्होंने अपील की है कि भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करें। प्रशासन पूरी पारदर्शिता से चुनावों कराने तैयार है। एसपी हैदरअली जैदी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये प्र्याप्त पुलिस जाप्ता मौजूद है। कोरोना वाइरस को देखते हुये एसपी ने आमजन से अपील की है कि मतदान केन्द्रों पर अधिक संख्या में जमा न होकर अपने मत का प्रयोग कर मतदान केन्द्र से घर चलें जायें।

कैथवाड़ा। 15 मार्च को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के लिये शुक्रवार को ग्राम पंचायत धर्मशाला के बूथ का निरीक्षण जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और जिला एसपी हैदरअली जैदी ने किया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में आगामी 15 मार्च को द्वितीय चरण में ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के चुनाव होने है।

जुरहरा. पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर।

49 में से 10 विद्यार्थी उपस्थित, डीएम ने जताई नाराजगी:

मतदान केन्द्रों के निरीक्षण उपरांत सुंदरावली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 वीं में 49 में से मात्र 10 छात्र,छात्राएं उपस्थित मिले। ऐसे में जिला कलेक्टर नथमल डिडेल के पूछने पर छात्रों द्वारा अनुपस्थित विद्यार्थियों को लेकर सरसों फसल के कटाई कार्य में व्यस्त हाेना बताया। जिसपर कलेक्टर ने विद्यालय स्टाफ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्र,छात्राओं का ठहराव सुनिश्चित कर कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए है।
खबरें और भी हैं...