- Hindi News
- National
- Saipau News Rajasthan News Conflict Between Two Parties To Stop Construction Of Wall In Mankara Village
मांकरा गांव में दीवार का निर्माण रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा
थाना क्षेत्र के गांव मांकरा में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो बालिकाएं सहित दो महिलाएं शामिल हैं। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैपऊ पर भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोक सिंह तथा राजू पक्ष के बीच झगड़ा हुआ है। जिसमें राजू तथा उसकी प|ी सुमन सहित उसकी दो बेटी रानी तथा सीता घायल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बरसों पुरानी रंजिश बनी हुई है। राजू पक्ष की ओर से दीवार का निर्माण कराया जा रहा था जिसको लेकर कोक सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में पहले कोक सिंह पक्ष के दो जने घायल हो गए। जिसके बाद विवाद यही नही थमा शाम के समय राजू की बेटी सैपऊ कस्बे में पढ़ाई कर जैसे ही घर पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
सैंपऊ. घायल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा पिता।