कांग्रेस कमेटी सरमथुरा की बैठक 14 को
धौलपुर| कांग्रेस कमेटी सरमथुरा द्वारा एक बैठक का आयोजन 14 मार्च शनिवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बोहरे की हवेली पर ब्लॉक अध्यक्ष राम लखन मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें ब्लॉक सरमथुरा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।