- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News Connection Of 35 Houses Cut Due To 460 Lakh Arrears
4.60 लाख बकाया होने पर 35 घरों के काटे कनेक्शन
15 उपभोक्ताओं ने 2.25 लाख की राशि मौके पर ही कराई जमा, विद्युत आपूर्ती बहाल की
जिले में डिस्काॅम द्वारा बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को डिस्काॅम के अधिकारियों ने सरमथुरा में घरेलू उपभोक्ताओं के 35 कनेक्शन काटते हुए बकाया राशि जमा कराने के लिए कहा। डिस्काॅम की कार्रवाई को देखते हुए 15 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 2.25 लाख की राशि तुरंत जमा करा दी। इसके बाद विभाग ने उनकी विद्युत आपूर्ती शुरू कराई। डिस्काॅम ने एईएन आरसी माथुर के नेतृत्व में जेईएन वर्षा मीणा, जेईएन हरिओम शर्मा ने गुरूवार को भुमियामठ, बस स्टैंड, मदीना काॅलौनी, न्यू अग्रवाल काॅलौनी, छीतरिया चाैक में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 35 कनेक्शनों को काट दिया। इस कार्रवाई को देखते हुए उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कराना ही उचित समझा। वहीं 15 घरेलू उपभोक्ताओं ने 2.25 लाख की राशि मौके पर ही जमाकर विधुत आपूर्ति शुरू कराई।
वहीं जीएसएस जाटौली परिक्षेत्र के गांव सिंघावली में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए निगम की बकाया राशि जमा नही करने पर दो विद्युत ट्रांसफार्मरों को उतारा गया। जेईएन अमित कुमार ने बताया कि सिंघावली के उपभोक्ताओं पर 7 लाख बकाया होने पर कार्रवाई करते हुए यहां से दो ट्रांसफार्मरों को उतारा गया है।