- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Daring 10 Wheel Drive Parked About 100 Meters From The Police Post At Night
दुस्साहस...रात को पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ा 10 चक्का ट्रक चोरी
बाड़ी| माता चौराहे पर बनी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित धर्म कांटे के ठीक सामने खड़े 10 चक्का ट्रक को चोर शुक्रवार की रात को ले गए। महावीर पुत्र बिशनपुरी गोस्वामी निवासी सिंगोरई ने बताया की उसका 10 चक्का ट्रक सरमथुरा रोड पुराने रॉयल्टी नाके से शुक्रवार की रात को गायब हो गया। जिसकी आसपास कई जगह तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा। महावीर ने बताया कि उसने 12 मार्च की रात को ट्रक रॉयल्टी नाके के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। जिसमें शुक्रवार को पत्थर भरने थे। लेकिन 13 तारीख को किन्ही कारणों से माल की भराई नहीं हो सकी। ऐसे में वह ट्रक वहीं खड़ा कर दिया। शनिवार को सुबह उसे लोगों ने सूचना दी कि उसका ट्रक गायब है।