पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maniya News Rajasthan News Decision To Celebrate Ram Navami Festival With Great Pomp

रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विहिप और बजरंग दल की संयुक्त बैठक शनिवार को रीको स्थित हनुमान मंदिर पर जिला मंत्री अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्म भूमि पर अद्वितीय मंदिर बनने का सुअवसर आया है। इसी निमित्त संगठन की ओर से देश में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उन्होंने रामनवमी पर्व को धूमधाम से के लिए योजना बनाकर तैयारी करने तथा प्रखंड समिति को पूर्ण गठन को कहा। वहीं कस्बे में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि आज कल कुछ हद से ज्यादा ही आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही जिनको रोकना अब जरूरी है।

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक जयशिव गुर्जर ने तिमन सिंह दमदमा को उपखंड संयोजक मनोनीत किया। इस अवसर पर गोपाली राजावत, मधुसूदन शर्मा, धर्मेंद्र धमनिया, माखन पंडित, कुलदीप जंगम, विवेक सोनी, मोनू मावई, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...