- Hindi News
- National
- Rajakhera News Rajasthan News Demand For Examination In Government College
राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा कराने की मांग
राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा के छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गुरुवार को कॉलेज प्राचार्य बृजेश शर्मा को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के जो परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
उन पर परीक्षा केंद्र का नाम राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा दिया गया है, लेकिन उनकी परीक्षाएं निजी संस्थान पंडित मिश्रीलाल महाविद्यालय में कराई जा रही हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है। छात्र गीतम जादौन ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि या तो प्रवेश पत्रों पर परीक्षा केंद्र का नाम सही कराया जाए या फिर राजकीय महाविद्यालय के नए भवन में परीक्षा कराई जाए। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि इस मांग को लेकर शुक्रवार को सभी छात्र-छात्राएं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देते समय बांके बिहारी इकाई अध्यक्ष उदित जैन, सिकंदर वर्मा, गोपाल, राघवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, सोनू सहित अन्य छात्र छात्राए मौजूद रही।
राजाखेड़ा. प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र।