- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Development Of Young Generation Is Not Possible Due To Addiction Gujjars
नशे की लत से नहीं हाे पाता युवा पीढ़ी का विकास : गुर्जर
धाैलपुर| नेहरू युवा केंद्र धौलपुर द्वारा नशा के विरुद्ध क्षमता व जिला स्तरीय निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर राजकेश मीणा रहे। अध्यक्षता शेर सिंह मीणा ने की तथा मंचासीन अतिथियों का स्वागत राघव खंडेलवाल एवं दिनेश चंद शर्मा ने किया। संचालन अजीत सिंह ने किया। जिला युवा समन्वयक ने बताया कि विभिन्न प्रतिभागी पूरे जिले से पधारे एवं कार्यक्रम में चार संदर्भ व्यक्ति पधारे जिन्होंने 50 संभागीय को नशा नहीं करने की सीख दी। सन्दर्भ व्यक्ति के रूप में संजय शर्मा निदेशक मंजरी फाउंडेशन ने युवा युवती से कहा कि पहले खुद में परिवर्तन कर अपने समाज जिले में बदलाव कर सकते हैं विशेष महिला से कहा कि धौलपुर की महिला विदेशों में धौलपुर की संस्कृति सभ्यता का प्रतीक बन चुकी है। संदर्भ व्यक्ति दाताराम गुर्जर ने कहा कि नशा वह चीज है जो खुद को तो बर्बाद करती ही है साथ में परिवार को भी बर्बाद कर देती है जिससे भावी पीढ़ी का विकास उचित तरीके से नहीं हो पाता है। अमित सिंह ने बताया किशोर किशोरी को स्वास्थ्य रहते हुए नशा के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में मानसिंह, धर्मेंद्र, रचना, सुधा, सुरेश, विशाल, हरिओम, मंडलेश्वर, सुनील, बॉबी आदि उपस्थित रहे।