पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Devotees Traveling Kanak Dandavat On Chambal Bridge Welcomed

चंबल पुल पर कनक दंडवत यात्रा कर रहे भक्तों का किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने कनक दंडवत यात्री भक्तों का मध्य प्रदेश से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने पर धौलपुर चंबल पुल पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री गंगाराम गुर्जर ने बताया कि देवानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में यह यात्रा एक फरवरी से प्रारंभ की थी, जो 43 दिन में धौलपुर की सीमा में प्रवेश किया है। जहां अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के द्वारा भक्तों का स्वागत किया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार गुर्जर ने कहा कि यह यात्रा समथर, झांसी, उत्तर प्रदेश से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश की सीमा में होते हुए राजस्थान के कारस देव बाबा, टोडाझांझ, कंजौली के लिए जा रही है जिसमें देवानंद गिरि महाराज, रामकिंकर गुर्जर, रणवीर गुर्जर, शिवम गुर्जर, मिट्ठू गुर्जर, अनिल तिवारी, कन्हैया लाल यादव आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लगभग ढाई महीने में पूर्ण होगी। यहां भक्त मंडली को प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

धौलपुर. कनक दंडाैती यात्रियाें का स्वागत करते हुए।
खबरें और भी हैं...