पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News Discom39s Team Launched 26 Transformers Due To Rs 47 Lakh Outstanding

47 लाख बकाया होने पर डिस्कॉम की टीम ने 26 ट्रांसफाॅर्मर उतारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजाखेड़ा. ट्रांसफॉर्मर उतारती टीम।

राजाखेड़ा| जयपुर डिस्कॉम राजाखेड़ा द्वारा अधिशासी अभियंता वीएस गुप्ता के निर्देशन में बकाया वसूली अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है। बकाया बिल की वसूली के लिए 3 टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मरैना क्षेत्र के गांव मड़ई से एक 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो लाख की बक़ाया राशि पर, शाला से एक 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 3.15 लाख की बक़ाया पर, सामौर से एक 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 1.15 लाख की बक़ाया पर, मनीराम का पुरा से एक 5 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 1.50 लाख की बकाया पर, नसीरपुर से एक 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 35 हजार बकाया पर, बारी का पुरा से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 5 लाख की बकाया पर, गांव टीक़त पुर से दो 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर 4.60 लाख की बकाया पर, महदरपुरा से एक 5 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 2.10 लाख की बकाया पर, चटीकरा से एक 5 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 80 हज्जार की बकाया पर उतारे गए। इस दौरान मौक़े पर 2.75 लाख की बकाया राशि भी जमा कराई गई। वहीं राजाखेड़ा में देवदास का पुरा, ग़ढी करील पुर सोमली से 6 ट्रांसफॉर्मर 6.50 लाख की रिकवरी पर उतारे गए तथा मौक़े से 69 हज़ार के नगद बिल का जमा किया। वहीं तीसरी टीम द्वारा शहर में घर-घर जाकर बकाया बिलों वालों से 4.34 लाख रुपए जमा कराए गए।
खबरें और भी हैं...