- Hindi News
- National
- Maniya News Rajasthan News Election Of Agrawal Samaj Committee Minyan Today
अग्रवाल समाज समिति मनियां का चुनाव अाज
धाैलपुर। अग्रवाल समाज समिति मनिया की वार्षिक आमसभा बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी का चुनाव 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे से अग्रवाल धर्मशाला मनियां में किया जाएगा। सह मंत्री संतोष सिंघल ने बताया कि बैठक में सत्र 2019-20 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा अाैर आगे के लिए जो नए कार्य कराए जाने है उस पर चर्चा की जाएगी। महामंत्री राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में समाज के कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से कराया जाएगा।