- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Failure Of Information On Corona Virus Suspect In Bari Health Team Surveyed
बाड़ी में कोरोना वायरस संदिग्ध की सूचना से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया
बाड़ी | बाड़ी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएमएचओ ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि पुराना बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना वायरस का संदिग्ध है। सूचना मिलते ही टीम पुराना बाजार क्षेत्र में पहुंची। और वहां डिप्टी सीएमएचओ द्वारा बताए गए पते पर पहुंचे। टीम इंचार्ज होतमसिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संदिग्ध की पहचाना रामकुमार पुत्र सुनील मंगल के रूप में हुई है। रामकुमार कुछ दिन पहले बैंकॉक गया था। उसके पासपोर्ट पर बाड़ी का पता अंकित था और वह वर्तमान में जयपुर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि टीम ने रामकुमार के घर सहित आसपास के 50 घरों में सर्वे करते हुए प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच की। हालांकि सर्वे में उन्हें किसी भी घर में न तो कोई जुकाम-खांसी से पीड़ित मिला और न ही कोई बुखार का रोगी मिला। सर्वे में सब कुछ सामान्य होने पर टीम सहित मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। होतमसिंह ने बताया कि उक्त सर्वे और जांच को लेकर उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी से अवगत करा दिया है।