- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Family Members Went To Rajkheda For Marriage Jewelry Worth 3 Lakh And Goods Stolen From A House
शादी में राजाखेड़ा गए थे परिवार के लोग, सूने मकान से 3 लाख के जेवर और सामान चोरी
शादी-समारोह में शामिल होने के लिए परिवार राजाखेड़ा गया था। चोरों ने ज्ञान सरोवर कॉलोनी के सूने मकान में घुसकर करीब तीन लाख रुपए के जेवर चोरी करके फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार ने निहालगंज पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौका-मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित मकान मालिक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात उसका परिवार राजाखेड़ा इलाके के गांव रैहसेना में घर का ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। बीती देर रात सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और मुख्य गेट के दरवाजे को तोड़कर कमरों में घुस गए। जहां अलमारी और बक्शो के लॉक तोड़ दिए। जिनके अंदर रखे करीब तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। घटना को देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने निहालगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धौलपुर. चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।