पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News First Videography Conducted Then 3 Dozen Children Working In Shops Got Free

पहले वीडियोग्राफी कराई फिर दुकानों पर काम करते 3 दर्जन बच्चे कराए मुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निहालगंज थाना क्षेत्र के बाजार में रविवार को दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब होली के त्यौहार के मद्देनजर दुकानदार ग्राहकों की भीड़ में व्यस्त थे तो वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी ने टीम के साथ अचानक कार्रवाई कर दी।

त्यौहार के कारण भीड़भाड़ होने के कारण दुकानदारों ने ध्यान नहीं दिया और बाल कल्याण समिति के सदस्य गिरीश गुर्जर ने सभी के वीडियो बना लिए और फिर श्रम करते हुए बालकों को मुक्त करवाया। टीम ने 4 घंटे की कार्रवाई के दौरान करीब 3 दर्जन से अधिक बाल श्रम से मुक्त करवाए। बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, मानव तस्करी यूनिट, चाइल्ड लाइन और निहालगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के शोरूम संचालकों और दुकानदारों के यहां से करीब तीन दर्जन से अधिक बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। प्रशासन द्वारा पूरे लवाजमा के साथ की गई कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मच गया। बाल कल्याण समिति ने दुकानदारों, शोरूम संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रवि पचौरी व सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि धौलपुर शहर में लगातार बाल श्रमिकों द्वारा मजदूरी कराने की शिकायत मिल रही थी। समिति को शिकायत पत्र और मोबाइल द्वारा शहर के लोगों द्वारा सूचनाएं दी जा रही थी। जिसे देखते हुए रविवार को शहर भर में रेस्क्यू किया गया। अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि बाल श्रम करवाने वाले दुकानदारों और शोरूम संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बच्चों को मुक्त कराकर जीप में लाते पुलिसकर्मी।
खबरें और भी हैं...