पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Free Medical Counseling Camp Will Be Held In Saramathura Today

सरमथुरा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आज लगेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरमथुरा| कस्बा में मानव कल्याण जन सेवा समिति के तत्वाधान में आज रविवार को कहैंया पैलेस में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर में एसएमएस जयपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. रामकेश परमार, डाॅ. हनुमान गुर्जर, डाॅ. राजवीरसिह, डाॅ. महेश कुल्हरी एवं डाॅ. अभिमन्युसिंह थायराइड, एलर्जी, अस्थमा, जाइंट पेन, चर्मरोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, बैरियाट्रिक सर्जरी आदि रोग से ग्रसित रोगियों को परामर्श देगे। समिति के अध्यक्ष केके गर्ग ने बताया कि शिविर में रोगियों की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, मधुमेह इत्यादि जांच एवं दवाएं निःशुल्क दी जावेगी।
खबरें और भी हैं...