पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Girls Are Getting Self Defense Training Will Be Able To Protect Themselves

बेटियों को मिल रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, कर सकेंगी अपनी सुरक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे महिला सप्ताह का समापन रविवार को धौलपुर पंचायत समिति परिसर में हुआ। महिला सशक्तिकरण की थीम के साथ संपन्न हुए आयोजन में छात्राओं ने आत्मरक्षा का डेमो दिया तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि जिले में अब महिला सशक्तिकरण की अलख जग रही है। जिले के करीब 1200 स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के बाद में बेटियों के आत्मविश्वास में बढोतरी हुई है। साथ ही वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की रक्षा करने में भी सक्षम बन गईं हैं। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों की तस्वीर बदलने का काम चल रहा है। नीति आयोग के सहयोग से अब स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद में सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी।

एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगा धौलपुर मॉडल

ई-मित्र केन्द्र पर सरकारी अस्पतालों के आउटडोर की रजिस्ट्रेशन पर्ची का धौलपुर मॉडल आगामी एक अप्रैल से पूरे राजस्थान में लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते दिनों धौलपुर जिले में ई मित्रा केन्द्रों पर अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हुआ था। अब इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में ई मित्र केन्द्रों पर धौलपुर जिला प्रशासन के इस नवाचार को लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्राी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 33 जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जा चुकी है। ऐसे में डांग क्षेत्र के बाहुल्य वाला धौलपुर जिला अब पूरे सूबे के लिए एक मिसाल बन रहा है, यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा जिले के डांग इलाके में शिक्षा के विकास को और अधिक तेजी दी जाएगी। उन्होने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर जिले की बालिकाएं संयुक्त रुप से आत्मरक्षा का डेमो देंगी। समारोह में जिला कलेेक्टर की धर्मप|ी विनीता जायसवाल ने डेमो का शुभारंभ किया। करीब दो हजार स्कूली बालिकाओं ने आत्मरक्षा के डेमो के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

धौलपुर. कार्यक्रम के दौरान बेटियों को जागरूक करते जिला कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...