- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Govardhan Das Became President And Anil Singhal Vice President Of Agrawal Samaj Sansthan
अग्रवाल समाज संस्थान के गोवर्धन दास अध्यक्ष और अनिल सिंघल उपाध्यक्ष बने
अग्रवाल समाज संस्थान की वार्षिक आम सभा अग्रसेन सेवा सदन स्टेशन रोड पर हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं सभापित धांधूराम मंगल को सर्वसम्मति चुना गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोवर्धन दास बंसल, उपाध्यक्ष पद पर अनिल सिंघल, सहमंत्री पद पर संजय अग्रोहा, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास अग्रवाल, भण्डारी पद पर बृजकिशोर अग्रवाल, तथा सहायता समिति संयोजक पद पर केके अग्रवाल, सचिव रविन्द्र गर्ग, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र मंगल को सर्वसम्मति से चुना गया।
रोशनलाल गर्ग अध्यक्ष और गिर्राज बने अग्रवाल समाज के महामंत्री
सरमथुरा| सोमवार को अग्रवाल समाज सरमथुरा की आमसभा की बैठक समाज अध्यक्ष रोशनलाल गर्ग की अध्यक्षता में अग्रवाल सदन में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत महाराज अग्रसेन और माता माधवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर की गई। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रोशनलाल गर्ग ने बताया कि 5, 6 अप्रेल को सरमथुरा के अग्रवाल सदन में अग्र भागवत का आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग शिरकत करेगे। सदन में मौजूद समाज के सदस्यों ने वर्तमान पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आगामी वर्ष के लिए मनोनीत करने की सिफारिश की जिसकी सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर स्वीकृत दी।
कय्यूम खान मुस्लिम समाज के सदर मनोनीत
सरमथुरा| सोमवार को मुस्लिम समाज की बैठक इस्लामुद्दीन की अध्यक्षता में छोटी मस्जिद स्थित मदरसा में आयोजित की गई। बैठक में समाज सुधार को लेकर चर्चा की गई। वहीं समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कय्यूम खान को अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं इस्लामुद्दीन खां मास्टर, इस्माइल, डाॅ. गनी को उपाध्यक्ष, साविर खां, औरंगजेब खां, जाहिद खां महामंत्री, अब्दुल रहृफ सचिव, शाहिद खां कोषाध्यक्ष, मुन्ना खां, माजुद्धीन, सहजाद खां, सहीद टेलर मंत्री, मुटल्ला, साविर खां सूचना मंत्री, अरमान खान को कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आजाद खां को संरक्षक नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष अनिल
रोशनलाल गर्ग
कय्यूम खान
अध्यक्ष गोवर्धन