- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Gunja Raghupati Raghav Raja Ram On The Anniversary Of Dandi Yatra Across The District
जिलेभर में दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर गूंजा रघुपति राघव राजा राम...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की श्रृंखला में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्ष गांठ पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च भी हुआ। आयोजन में बापू के प्रिय भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। आयोजन में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल आदर्शों में सत्य, अहिंसा, सह अस्तित्व तथा विश्व शांति शामिल हैं। बापू हमेशा सत्य और अहिंसा में विश्वास करते थे। मन, वचन और कर्म से किसी भी प्रकार की हिंसा ना हो, यह बापू की सीख थी। आज देश और दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान बापू के सत्य अहिंसा के इसी सिद्वांत में छिपा है। उन्होंने कहा कि हमें दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। महात्मा गांधी के सिद्घांतों को अपना कर सभी समुदायों में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ेगा तथा गांधी दर्शन को अपनाकर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बापू स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे इसलिए सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें तथा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। यह भी बापू को सच्ची श्रद्वांजलि होगी। अतिरक्ति जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि बापू ने दांडी मार्च के जरिए आज ही के दिन अंग्रेजों के विरूद्व आंदोलन का शंखनाद किया। बापू के संघर्ष और स्वराज्य की जिद के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। बापू ने कहा कि जो पराई पीर को जाने और समझे, वहीं सच्चा वैष्णवजन है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन को अपनाकर ही देश और दुनिया में शांति की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि बापू ने स्वराज्य के लिए मरते दम तक संघर्ष किया। उन्होंने दांडी मार्च के माध्यम से स्वराज्य का ऐलान किया। आज की पीढी बापू के सिद्घांतों को अपनाएं। सह संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन में शिक्षक मनोज मनु तथा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने बापू के प्रिय भजनों रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव जन ते हे राम हे राम की प्रस्तुति दी। संचालन गोविन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। इसी तरह खादी ग्रामोदय समिति की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष एवं दांडी मार्च यात्रा की वर्षगांठ पर संस्था के प्रधान कार्यालय पर सुबह 8 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री राजपाल सिंह सिसोदिया, कर्मचारी बच्चू सिंह, रामप्रकाश, महेश चन्द, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, शैलेश कुमार, विष्णु श्रोतीय् आदि उपस्थित रहे।
राजाखेड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की श्रृंखला में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्ष गांठ पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च भी हुआ। आयोजन में बापू के प्रिय भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। आयोजन में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल आदर्शों में सत्य, अहिंसा, सह अस्तित्व तथा विश्व शांति शामिल हैं। बापू हमेशा सत्य और अहिंसा में विश्वास करते थे। मन, वचन और कर्म से किसी भी प्रकार की हिंसा ना हो, यह बापू की सीख थी। आज देश और दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान बापू के सत्य अहिंसा के इसी सिद्वांत में छिपा है। उन्होंने कहा कि हमें दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। महात्मा गांधी के सिद्घांतों को अपना कर सभी समुदायों में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ेगा तथा गांधी दर्शन को अपनाकर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बापू स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे इसलिए सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें तथा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। यह भी बापू को सच्ची श्रद्वांजलि होगी। अतिरक्ति जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि बापू ने दांडी मार्च के जरिए आज ही के दिन अंग्रेजों के विरूद्व आंदोलन का शंखनाद किया। बापू के संघर्ष और स्वराज्य की जिद के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। बापू ने कहा कि जो पराई पीर को जाने और समझे, वहीं सच्चा वैष्णवजन है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन को अपनाकर ही देश और दुनिया में शांति की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि बापू ने स्वराज्य के लिए मरते दम तक संघर्ष किया। उन्होंने दांडी मार्च के माध्यम से स्वराज्य का ऐलान किया। आज की पीढी बापू के सिद्घांतों को अपनाएं। सह संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन में शिक्षक मनोज मनु तथा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने बापू के प्रिय भजनों रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव जन ते हे राम हे राम की प्रस्तुति दी। संचालन गोविन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। सरमथुरा। कस्बे में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियो की शुरूआत एसडीएम लाखनसिह गुर्जर ने प्रभात फेरी के साथ की गई। एसडीएम ने प्रभात फेरी की शुरूआत उपखंड कार्यालय से की। इस दौरान कस्बा की सडको पर रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम एवं सादगी से जीवन जीने को प्रेरित करने के लिए नारे लगाए गए। एसडीएम ने 12 से 18 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी दी।