- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Gurjar Veer Saga By Artists Of Dhaulpur In Organizing Gurjar Culture Song
गुर्जर संस्कृति गीत के आयोजन में धौलपुर के कलाकारों ने सुनाई गुर्जर वीरों की गाथा
गांव भोजपुर में शुक्रवार को गुर्जर संस्कृति के गीतों का आयोजन किया गया। जिसमें करौली,भरतपुर व धौलपुर जिले के गायक कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान गायक कलाकारों ने भारत माता की आन,मान और शान की रक्षा के लिए गुर्जर वीरों की गाथा को सुनाया गया। इसे सुनकर श्रोता भाव - भिवाेर हो गए। भोजपुर निवासी रामराज गुर्जर ने बताया कि गांव के ग्रामीणों के सहयोग से गुर्जर गीतों का आयोजन किया गया। इसमें करौली के मठ गुर्जा, मासलपुर तहसील के भोजपुर, मदनपुर, भरतपुर जिले के घुनैनी सायपुर व धौलपुर जिले की मठ भाल्ली के गायक कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान गायक कलाकारों ने गुर्जर गीतों के माध्यम से देश की रक्षा के लिए गुर्जर वीरों की गाथाओं को गीत के माध्यम से सुनाया। इसके साथ गुर्जरों की परंपरागत संस्कृति के बारे में बताया। इस अवसर पर गीत सुनने के लिए दूरदराज से श्रोताओं की भीड़ पहुंची। गुर्जर गीत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को गांव के युवाओं ने संभाला। इस दौरान डाॅ. रूपसिंह गुर्जर ने भी शिरकत की।