पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Half A Dozen Kilns Of Raw Liquor Smashed In Pachgaon Destroyed Thousands Of Liters Accused Absconding

पचगांव में कच्ची शराब की आधा दर्जन भट्टियां तोड़ी, हजारों लीटर वाश किया नष्ट, आरोपी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबकारी आयुक्त विष्णु चन्द मल्लिक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ रविवार से चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान आबकारी विभाग द्वारा गांव पचगांव में रैड कर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। आबकारी अधिकारी तपेश चन्द जैन ने बताया कि गांव पचगांव में कच्ची शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है। जिस पर आबकारी विभाग द्वारा तुरन्त कार्यवाही कर समस्त जाप्ता के साथ गांव पचगांव में रैड की गई, जहां कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। जैसे ही जाप्ता मौके पर पहुंचा तो आरोपी जाप्ते को देखकर मौके से फरार हो गए।

आबकारी विभाग द्वारा मौके पर पाई गई जमीन में गढ़ी ड्रमों की बनी भट्टियां, प्लास्टिक कट्टीयों एवं ड्रमों में भरी वॉश को जब्त कर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 4 मामले दर्ज किए गए। जिनमें (2 एसआर श्रेणी एवं 2 जनरल श्रेणी) के हैं। प्रकरण में आरोपी ललित उर्फ कल्लू पुत्र गिरन सिंह के मकान से 400 लीटर वॉश, आकाश पुत्र मिठ्ठन के बाड़े से 52 लीटर हथकड़ शराब, राजेश पुत्र गिरन सिंह के मकान से 15 लीटर शराब एवं चरन सिंह पुत्र गिरन सिंह कंजर के मकान से 5 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है। आबकारी टीम द्वारा मौके से 3000 लीटर वॉश नष्ट, 4 कट्टी जब्त कर नष्ट करवाई गई तथा भट्टियों को भी तुड़वा गया है। आरोपी मौके से फरार हैं।

मौके पर बरामद कच्ची अवैध शराब का निर्माण व विक्रय जानलेवा हो सकता है। इसी प्रकार दूसरी ओर आबकारी अधिकारी तपेश चन्द जैन द्वारा गांव पचगांव में अवैध शराब के विरूद्ध तथा नक्शा मुक्ति के लिए गांव तथा गांव के विद्यालयों में नशा मुक्त करने के लिए जागरूक किया गया। गांव के छोटे-बडे़ बच्चों, पुरूषों एवं महिलाओं को अवैध शराब न पीने की सलाह दी और बताया कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह आपकी चेतना, धन एवं स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक है।

धौलपुर. कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम।
खबरें और भी हैं...