पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saramathura News Rajasthan News Harvesting Hundreds Of Trolley Gravel Daily From Hallupura Ghat Six Tractors Had Escaped From Forest Shortages In Pawaini Village

हल्लूपुरा घाट से प्रतिदिन सैंकड़ों ट्रॉली बजरी का दोहन, पवैनी गांव में वन कमियों से छूटकर भागे थे छह ट्रैक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड से गुजरने वाली चंबल नदी के घडिय़ाल प्रतिबंधित क्षेत्र से बजरी माफियाओं द्वारा धडल्ले से बजरी का अवैध दोहन किया जा रहा है। आलम यह है कि बजरी खनन में लगे माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि कस्बा की सड़कों पर रातभर ट्रेंक्टर-ट्राॅलियों के दौडऩे की आवाज गूंजती रहती है। लेकिन बजरी माफियाओं को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का कोई खौफ नही है। वनविभाग ने झिरी में चंबल नदी के घडिय़ाल प्रतिबंधित क्षेत्र से बजरी दोहन रोकने के लिए वनविभाग की चैकी भी बना रखी है वही विभाग ने वनपाल व कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों की तैनाती के बाद भी चंबल नदी के घडिय़ाल प्रतिबंधित क्षेत्र से धडल्ले से बजरी का दोहन किया जा रहा है। वही वनविभाग के कर्मचारी आॅख बंद कर बैठे हुए है। झिरी के हल्लूपुरा घाट से चंबल नदी में बजरी दोहन करने में करीब 30-35 ट्रेंक्टर-ट्राॅली लगी हुई है जो दिन में चंबल नदी से बजरी का दोहन कर इर्द-गिर्द के गांवों में खड़ी रहती है। लेकिन रात होने के बाद झिरी रोड पर दौडऩे लगती है। वाहनो के आगे पीछे माफिया चलकर बजरी के वाहनो को लोकेशन देते रहते है। जिसके कारण बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद है। यही नही बजरी खनन में लगे माफियाओं के साथ कस्बा में दलाल भी सक्रिय है जो बजरी के वाहनो को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेदारी ले रहे है। जबकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी इन दलालों से बिल्कुल अनभिज्ञ है।

पांच दिन पहले वन विभाग हुआ सक्रिय, तीन ट्रैक्टर जब्त


उपखंड की चंबल नदी से बजरी खनन बढऩे के बाद वनविभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए है। विभाग ने पांच दिन पहले बजरी वाहनो की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के अन्तर्गत तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। वही तीन दिन पहले पवैनी गांव में बजरी के छह ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया था लेकिन ट्रैक्टर चालको ने गांव की सड़कों पर तेज गति में वाहनो को दौड़ा दिया था। वन अधिकारियों ने हादसा होने की आशंका में वाहनो को गांव के बाहर पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सभी ट्रैक्टर बजरी सडक में ही खाली कर भाग गए।

सरमथुरा. चंबल नदी से बजरी दोहन करते ट्रैक्टर।
खबरें और भी हैं...